- Hindi News
- लालच में मौसी के लड़के को भी बनाया अपराधी
लालच में मौसी के लड़के को भी बनाया अपराधी
चोरीकरना ही नहीं, चोर का साथ देना भी अपराध है। ऐसे ही अपराध में फंस गया गंगाना का एक युवक। उसकी मौसी के लड़के ने उसे लालच देकर चोरी का सामान बेचने के लिए उकसाया और वह आसानी से उसके जाल में फंस गया, लेकिन जब जांच करते हुए पुलिस ने उसे काबू किया तो उसे अपने किए पर पछतावा हुआ। आरोपियों ने लाइसेंसी रिवाल्वर चुराकर उसका सौदा किया था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पांच आरोपी चोरी की इस घटना में संलिप्त मिले। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की रिवाल्वर कारतूस बरामद कर लिए हैं।
यहथा मामला : सातफरवरी को प्रदीप निवासी बैंयापुर लहराड़ा गांव स्थित अपने साथी अजय की दुकान पर आया था। इस बीच उसने अपनी रिवाल्वर निकालकर अजय की दुकान पर रख दी और घूमने के लिए चला गया। जब वह वापिस दुकान पर लौटा तो रिवाल्वर दर्जन भर कारतूस चोरी थे। प्रदीप ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शक के आधार पर सागर निवासी बैंयापुर प्रवेश निवासी विशाल नगर सोनीपत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर दोनों आरोपी टूट गए और उन्होंने सारी सच्चाई उगल दी।
रिवाल्वर कारतूस चुराने के बाद आरोपी सागर प्रवेश उसे बेचने के लिए इधर-उधर घूम रहे थे। तभी प्रवेश ने रिवाल्वर बेचने के लिए बुटाना निवासी अपने मौसी के लड़के नरेंद्र से संपर्क किया। नरेंद्र को लालच दिया और वह आसानी से फंस गया। नरेंद्र ने इसके बाद चोरी की रिवाल्वर का सौदा संदीप सोनू निवासी गंगाना से करवाया। संदीप ने चार कारतूस, रिवाल्वर जबकि सोनू ने आठ कारतूस खरीदे। रिवाल्वर कारतूस का सौदा महज 15 हजार में हुआ। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए चोरी की रिवाल्वर कारतूस दोनों आरोपियों के घर से बरामद कर लिए।