पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे क्वार्टर में अवैध पार्किंग जीआरपी की रेड में हुआ खुलासा

रेलवे क्वार्टर में अवैध पार्किंग जीआरपी की रेड में हुआ खुलासा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेक्वार्टरों में नियम ताक पर रख दिए गए हैं। अब तक जहां क्वार्टरों में वेंडर अवैध रूप से रसोई बनाए हुए थे वहीं अब जीआरपी की रेड में बड़ा खुलासा हुआ है। एक क्वार्टर में अवैध रूप से पार्किंग का धंधा चलाया जा रहा था। क्वार्टर से जीआरपी थाना प्रभारी ने करीब 20 बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में क्वार्टर के अंदर रह रहे व्यक्ति की बोलती बंद हो गई। पार्किंग करवाए जाने के सवाल पर तो उसने कर दी, लेकिन जब क्वार्टर को लेकर पूछताछ की तो उसने रेलवे क्वार्टरों में चल रही अवैध किराया वसूली के धंधे का भी भंडाफोड़ कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि यह क्वार्टर उसके नाम अलाट नहीं हुआ है। वह तो इसमें किराया देकर रह रहा है।

जीआरपी थाना प्रभारी जसवेंद्र को सूचना मिली थी कि रेलवे के क्वार्टर पी-34 में अवैध रूप से दुपहिया वाहनों की पार्किंग की जा रही है। इस पर उन्होंने टीम गठित करके क्वार्टर पर रेड मारी। रेड के दौरान सूचना सच निकली। क्वार्टर के अंदर करीब 20 मोटर साइकिल खड़ी हुई मिली। जीआरपी ने क्वार्टर में रह रहे कर्मचारी दयानंद से जब पूछताछ की तो उसने कहा कि यात्री वैसे ही बाइक खड़ी करके चले जाते हैं, वह इनके पैसे नहीं लेता। जीआरपी ने जब उससे पूछा क्वार्टर किसने के नाम अलाट है तो वह पहले तो चुप रहा, परंतु जीआरपी थाना प्रभारी द्वारा दबाव देने पर उसने बताया कि यह उसके नाम अलाट नहीं है। यह तो उसने 2500 रुपए महीने पर किराए पर ले रखा है।

बुकिंगक्लर्क के नाम अलाट है क्वार्टर : जीआरपीने बताया कि दयानंद रेलवे में ही पार्सल शाखा के अंदर कर्मचारी है। क्वार्टर रेलवे में बुकिंग क्लर्क जयभगवान के नाम अलाट है।

^रेलवे क्वार्टर में अवैध रूप से पार्किंग हुई 20 बाइक मिली हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि क्वार्टर बुकिंग क्लर्क के नाम है और उसने अन्य कर्मचारी को किराये पर दे रखा है। संबंधित मामले की रिपोर्ट आला अधिकारियों के पास भेज दी है।’’ जसवेंद्र,जीआरपी थाना प्रभारी।

{जीआरपी ने क्वार्टर में खड़ी करीब 20 बाइकों को लिया कब्जे में यात्री आते गए चालान थमाता गया थाना प्रभारी

थाना प्रभारी अवैध पार्किंग किराया वसूली की रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों के पास भेजी है। रिपोर्ट में यह लिखा गया है कि क्वार्टर जिसके नाम अलाट है उसने क्वार्टर किसी और को किराये पर दे रखा है और यह कर्मचारी कई माह से क्वार्टर में रह रहा है। क्वार्टर के अंदर अवैध रूप से पार्क की गई करीब 20 बाइक भी मिली हैं।

जीआरपी ने क्वार्टर में अवैध रूप से पार्क की गई बाइक पार्किंग के मामले को गंभीरता से लिया है। थाना प्रभारी ने जो यात्री आते गए उनके हाथ में चालान काटकर थमा दिया। इसके साथ उन्हें सख्त हिदायत दी है कि वह भविष्य में इस तरह की गलती करें।

सोनीपत . रेलवेक्वार्टरों में बाइकों का चालान करते हुए जीआरपी थाना प्रभारी।