दोबारा बीपीएल सर्वे हो
सोनीपत | पार्षदसंजय बड़वासनियां ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिले में दोबारा से बीपीएल सर्वे कराया जाए। उन्होंने डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जरूरतमंद लोगों के कार्ड को काट दिया गया। जबकि चहेतों को बीपीएल से जोड़ दिया गया। इससे जहां जरूरत मंद लोगों की मदद होगी। वहीं अपात्र लोगों को हटाया भी जा सकता है। उन्होंने अपील की है कि दोबारा से सर्वे कराने का निर्देश जारी किया जाए।