पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेजुएशन समारोह में नए कप्तानों ने संभाली अपनी जिम्मेदारी

ग्रेजुएशन समारोह में नए कप्तानों ने संभाली अपनी जिम्मेदारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिटिलएंजल्स स्कूल में मंगलवार को ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लावण्या, आस्था, समर्थ, सिद्धांत, स्पर्धा, सुरभि हाउस को नए कप्तान मिले। जिसके तहत पूर्व मुख्य छात्र आर्यन आंतिल मुख्य छात्रा भूमिका सेन ने नए छात्र दिव्यम जोशी छात्रा वंदना दहिया को अपना पदभार सौंपा।

इसी के साथ लावण्या हाउस की कप्तान सारा कंदारा, सहायक कप्तान आयुष दहिया आस्था हाउस के कप्तान ध्रुव चौधरी, सहायक कप्तान नूर सिंह दहिया, समर्थ हाउस का कप्तान अर्णव महाजन, सहायक कप्तान वंशिका भारद्वाज सिद्धांत हाउस का कप्तान पुलकित दहिया, सहायक कप्तान सक्षम अरोड़ा, स्पर्धा हाउस का कप्तान वरुण कुमार वत्स,सहायक कप्तान सभ्य अरोड़ा, सुरभि हाउस की कप्तान वर्षा सरोहा, सहायक कप्तान निसर्ग कपाड़िया और खेल कप्तान मयंक राणा सहायक कप्तान सक्षम शारदा को कार्यभार सौंपा गया।

सोनीपत . ग्रेजुएशनसमारोह के दौरान उपस्थित विद्यार्थी।