- Hindi News
- सड़क सुरक्षा संगठन, जीआरपी द्वारा रेल परिसर में सड़क सुरक्षा के नियम बताए
सड़क सुरक्षा संगठन, जीआरपी द्वारा रेल परिसर में सड़क सुरक्षा के नियम बताए
सोनीपत | सड़कसुरक्षा संगठन और जीआरपी द्वारा मंगलवार को रेल परिसर में सड़क सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें ऑटो चालक रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया। सड़क सुरक्षा संगठन के प्रभारी संदीप बत्रा ने कहा कि नियमों की पालना सभी को करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना हर व्यक्ति की दायित्व है। अपने आसपास किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर 1073 पर काल जरूर करें। जीआरपी प्रभारी जसविंदर सिंह ने भी स्टाफ सहित जानकारी दी। आरएसओ मेंबर नरेंद्र शर्मा ने भी अपना पक्ष रखा।