- Hindi News
- राजकीय स्कूलों में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक अौर खिलाई दवा
राजकीय स्कूलों में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक अौर खिलाई दवा
सोनीपत | राजकीयस्कूलों में मंगलवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत में विद्यार्थियों को पेट में कीडे़ की समस्या के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल संतोष राठी ने बताया कि पेट में कीड़े होने के कारण विद्यार्थियों का शारीरिक विकास नहीं होता। इसके बाद शिक्षकों ने भी गोली खाई और बच्चों को दवा खिलाई। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जटवाड़ा में प्रिंसिपल राजकुमार मलिक की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि यह गोली खाली पेट नहीं ली जानी चाहिए। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अकबरपुर बरोटा में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल भारती की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।