पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना सिविल लाइन पुिलस ने 4 जुआरी किए गिरफ्तार, नगदी भी की बरामद

थाना सिविल लाइन पुिलस ने 4 जुआरी किए गिरफ्तार, नगदी भी की बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | थानासिविल लाइन सोनीपत पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल पुत्र राजकुमार, श्रवण पुत्र रामलाल निवासी दिल्ली कैंप सोनीपत, राजकुमार पुत्र लक्ष्मण निवासी तारा नगर आशीष पुत्र मनोहर लाल निवासी अशोक नगर कच्चे क्वार्टर सोनीपत का रहने वाला है। सोमवार शाम को थाना सिविल लाईन सोनीपत में नियुक्त धर्मबीर अपनी पुलिस पार्टी के साथ असामाजिक तत्वों की खोज करते हुए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सार्वजनिक स्थान नंदवानी नगर पार्क सोनीपत में विशाल, श्रवण, राजकुमार आशीष को ताश के पतों के माध्यम से जुआं खेलते दिखाई दिए। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर उनसे जुएं पर लगाई गई छह हजार 70 रुपए की राशि बरामद की है।