- Hindi News
- अब एसएमएस पर मिलेगी डाक की अपडेट जानकारी
अब एसएमएस पर मिलेगी डाक की अपडेट जानकारी
डाकघरसे डाक गायब होने की शिकायते नई नहीं है,लेकिन संभव है कि भविष्य में ऐसा नहीं हो। क्योंकि आपकी स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक पार्सल अब कहां तक पहुंचा है। इसकी सारी जानकारी अब समय-समय पर आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिलती रहेगी।
आने वाले समय में डाक विभाग अपनी नई एसएमएस योजना शुरू करने जा रहा है। नई योजना के तहत उपभोक्ताओं द्वारा भेजी गई डाक की हर प्वाइंट की जानकारी उपभोक्ताओं को सही टाइम पर भेजेगा। विभाग की इस नई योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने डाक ट्रैक करने गंतव्य नहीं पहुंचने पर खोजना बिल्कुल आसान हो जाएगा। विभाग द्वारा परीक्षण भी पूरा हो चुका है।
ऐसेमिलेगी जानकारी : पोस्टऑफिस में स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट पार्सल बुक कराते समय उपभोक्ता का मोबाइल दर्ज किया जाएगा। इसके उपरांत डाकघर से डिस्पैच होने की जानकारी एसएमएस द्वारा भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित शहर के डाकघर में पहुंचने और वहां से डिलीवरी के लिए डाकिए के निकलने का एसएमएस भी उपभोक्ता को मिलेगा। डाकिया पार्सल या पोस्ट प्राप्त करने वाले को सौंपने से पहले हैंड हैंडल्स डिवाइस में एंट्री करेगा। उसमें एंट्री होते ही भेजने वाले को डिलीवरी का एसएमएस मिल जाएगा।
इस समय विभाग वेबसाइट पर केबल स्पीड ट्रैक ही कर सकता है। जिससे पोस्ट के बारे में जानकारी ऑफ लैस दर्ज की जाती है। बाद में डाटा सर्वर पर अपलोड किया जाता है।