पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई अब वेटरनरी टेस्ट भी करेगा संचालित

सीबीएसई अब वेटरनरी टेस्ट भी करेगा संचालित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीपरीक्षा के बाद जेईई मैन की परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन करने के बाद सीबीएसई को अब एक और महत्वपूर्ण परीक्षा संचालित करने की जिम्मेदारी मिली है। यह परीक्षा वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा देश में होने वाले ऑल इंडिया प्री वेटरनरी टेस्ट की है। काउंसिल की ओर से इस टैस्ट संचालन की जिम्मेदारी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय से सीबीएसई को सौंपने की मांग की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया नए सत्र से बड़ा बदलाव करने जा रही है। प्रश्न पत्र का खाका वीसीआई खुद तैयार नहीं करेगा, बल्कि इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को दी गई है।

देशमें हैं 13 विश्वविद्यालय: देशमें मौजूदा समय में 13 वेटरनरी यूनिवर्सिटी और 56 कॉलेज हैं। वेटरनरी की कुल सीटों में से देशभर में 300 सीटें वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया खुद भरता है, बाकी सीटें कॉलेज अपने स्तर से पूरी करता है। वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी से इस बार का टेस्ट सीबीएसई से कराने का अनुरोध किया था।