- Hindi News
- शुगर मिल के कर्मचारियों की जानकारी अब समय कार्यालय में मिलेगी
शुगर मिल के कर्मचारियों की जानकारी अब समय कार्यालय में मिलेगी
सोनीपतशुगर मिल में कर्मचारियों से संबंधित जानकारियों को अब समय कार्यालय संभालेगा। जिसके अंतर्गत सभी कर्मचारियों की हाजिरी, सैलरी और रिटेनिंग का पूरा रिकार्ड रखा जाएगा। इससे जहां मिल में कम मैन पावर लगेगी, वहीं पारदर्शिता भी आएगी। बॉयोमिट्रिक मशीन का साफ्टवेयर मिल के सर्वर रूम से जुड़ा रहेगा। कर्मचारी ऑनलाइन अपनी डिटेल आसानी से कहीं से भी देख पाएंगे। इसके अलावा समय-समय पर एसएमएस के जरिए भी सूचित किया जाता रहेगा।
मंगलवार को शुगर मिल के एमडी सुरेंद्र सिंह ने समय कार्यालय नामक साफ्टवेयर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। उनसे संबंधित डिटेल ऑनलाइन हो जाएगी, जिसे वह आसानी से देख सकेगा। उन्होंने कहा कि आज का दौर आईटी प्रबंधन का है। जिससे ज्ञान में वृद्धि होने के साथ साथ बचत भी होती है। उन्होंने कहा कि सिस्टम को अपग्रेड करने में एक बार खर्च होता है। जबकि इससे स्टेशनरी दूसरे उपकरणों पर होने वाला खर्च बचता है। इस साफ्टवेयर को बनाने वाले प्रोग्रामर राकेश कुमार को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी किया गया था। मौके पर देवेंद्र पहल, बलबीर सिंह, राम सिंह, नवीन, रवि, अरुण और पवन कुमार मौजूद रहे।