- Hindi News
- नकाबपोश युवकों की गुंडागर्दी घर में घुसकर पीटा, दो लाख लूटे
नकाबपोश युवकों की गुंडागर्दी घर में घुसकर पीटा, दो लाख लूटे
नांगलखुर्द गांव में घर में घुसकर दो भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला करने नगदी लूटने की घटना प्रकाश में आई है। जख्मी युवक ने हमला करने नगदी लूटने का आरोप गांव के ही कुछ युवकों पर लगाया है। युवकों ने अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करवाया और मामले की सूचना कंट्रोल रूम दी।
नांगल खुर्द निवासी जोगेंद्र , बिजेंद्र पुत्र धनाराम ने बताया कि वह बुधवार रात को घर पर थे। इसी दौरान युवकों से भरी एक गाड़ी उनके घर के सामने आकर रुकी। नकाबपोश युवक उनके घर घुस आए और उन पर तेजधार हथियार लाठियों से हमला कर दिया।
काफी देर मारपीट करने के बाद आरोपी घर से 2 लाख रुपए की नगदी, एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं अस्पताल में आए ग्रामीणों ने मामले पर रोष जताया और पुलिस से ठोस कार्रवाई करने की मांग रखी।
राई . नांगलखुर्द गांव में घर में पड़े आरोपियों के लाठी डंडे दिखाते परिजन।