पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग को भगाने का मामला : खुद की जान को बताया माता पिता से खतरा

नाबालिग को भगाने का मामला : खुद की जान को बताया माता-पिता से खतरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई| झुंडपुरगांव के एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को भगाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सोनीपत से लड़की को बरामद कर लिया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां लड़की ने माता-पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया। उसने अपनी जान का खतरा बताया। लड़की के आग्रह पर कोर्ट ने उसे बाल ग्राम राई में भेज दिया। झुंडपुर गांव के एक व्यक्ति ने राई थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि विजय नामक युवक उसकी लड़की को भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी राजरानी ने तत्परता दिखाते हुए सोनीपत से लड़की को बरामद कर लिया। युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने लड़की को कोर्ट में पेश किया। लड़की ने परिजनों के साथ जाने से मना किया और कहा कि यदि वह घर गई तो उसके माता-पिता उसे जान से मार देंगे।