पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग से झुलसे शिक्षक की मौत पिता मां बचाने में झुलसे

आग से झुलसे शिक्षक की मौत पिता मां बचाने में झुलसे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी चावला कॉलोनी में दर्दनाक घटना हुई है। चूल्हे में लगी भीषण आग से एक शिक्षक गंभीर रूप से जल गया, उसकी मां पिता ने बचाने का प्रयास किया जिसमें वे खुद भी झुलस गए। झुलसे युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान कुछ घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी मां पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

शिक्षक विनोद का पिता सतपाल हार्ट का मरीज है। सतपाल के लिए वैध ने देशी दवा दी थी। दवा बनाने के लिए बुधवार शाम को विनोद चूल्हे में आग जलाने का प्रयास कर रहा था। परंतु आग नहीं जली। इसके बाद उसने तेल डालकर आग जलाने का प्रयास किया। परंतु जैसे ही उसने माचिस की तिल्ली तेल पर डाली, भीषण आग धधक गई।

जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं उसे बचाने के लिए आई मां निर्मला पिता सतपाल भी गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परंतु उसने कुछ घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। ओल्ड सिटी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।