पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुरुक्षेत्र पलवल पैसेंजर 17 से दोबारा पलवल स्टेशन तक जाएगी

कुरुक्षेत्र-पलवल पैसेंजर 17 से दोबारा पलवल स्टेशन तक जाएगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | कुरुक्षेत्रसे पलवल तक जाने वाली पैसेंजर (ईएमयू) अब 17 फरवरी से दोबारा पलवल स्टेशन तक जाएगी। अभी कुछ दिन से यह ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन तक ही जा रही है। फरीदाबाद पलवल के लिए सोनीपत के काफी यात्री यात्रा करते हैं। इसके बावजूद अभी पलवल सोनीपत के बीच सीधी ईएमयू की सुविधा काफी समय से बंद थी। ट्रेन होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसके लिए अभी यात्री दिल्ली से ट्रेन बदलते हैं। रेलवे ने कोहरे के कारण 24 दिसंबर से इस ट्रेन को पलवल तक सीमित कर दिया था। और यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से निजामुद्दीन तक ही चल रही है। कुरुक्षेत्र से चल कर यह ट्रेन सुबह आठ बजे सोनीपत स्टेशन पहुंचती है। शाम के समय यही पलवल से चार बजे रवाना होगी। रेलवे पीआरओ अमर सिंह नेगी ने बताया कि ट्रेन को 17 फरवरी से दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।