- Hindi News
- रोड जाम करने वाले पार्षद सहित कई पर केस दर्ज
रोड जाम करने वाले पार्षद सहित कई पर केस दर्ज
बैंकमें पेंशन का खाता खुलवाने में रही परेशानी को लेकर 10 फरवरी को रोड जाम करना पार्षद विमल किशोर वार्ड-8 9 के कई लोगों को भारी पड़ सकता है। जाम से ट्रैफिक प्रभावित होने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने मामले की शिकायत ओल्ड चौकी को दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पार्षद सहित अन्य कई पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
ट्रैफिक पुलिस के सिपाही अनिल ने ओल्ड चौकी पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 10 फरवरी को पार्षद विमल किशोर ने वार्ड-8 9 के लोगों के साथ गीता भवन चौक पर दोपहर ढाई बजे जाम लगा दिया था। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओल्ड चौकी पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बैंक में पेंशन का खाता खुलवाने में रही परेशानी को लेकर 10 फरवरी को रोड जाम करने वाले पार्षद विमल किशोर कई अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।