ओपीडी में नहीं बैठा हड्डी का डॉक्टर
सोनीपत | सामान्यअस्पताल में लगातार अव्यवस्था का दौर जारी है। फर्श पर बच्चे को जन्म देने का मामला हो या फिर एम्बुलेंस सेवा के लिए दिया गया टोल फ्री नंबर 102 लंबे समय तक बंद रहना। गुरूवार को एक बार फिर से मरीजों को डॉक्टर की लापरवाही से परेशानी का सामना करना पड़ा। हड्डी के डॉक्टर से उपचार कराने के लिए पहुंचे मरीजों को चिकित्सक ओपीडी में मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों ने कहा कि वह पर्ची बनवाकर समय पर ओपीडी के सामने पहुंच गए थे। परंतु डॉक्टर करीब आधा घंटे बाद भी ओपीडी में नहीं पहुंचा। मरीजों ने बताया कि उन्हें हर तीसरे दिन इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।