- Hindi News
- राष्ट्रीय खेलों में पहलवानों शूटरों ने जीते ज्यादा मेडल
राष्ट्रीय खेलों में पहलवानों शूटरों ने जीते ज्यादा मेडल
राष्ट्रीयखेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार है। खिलाड़ियों ने भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा शूटिंग एवं कुश्ती में बढ़ाए गए पदकों का खूब उठवाते हुए प्रदेश को पदक तालिका में गौरव दिलाने का काम किया है।
केरल में 31 जनवरी से आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय खेलों आयोजन पूरा होने में अब महज दो ही दिन बाकी है, लेकिन हरियाणा के खिलाड़ी पदकों के लिहाज से पूरे देश में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। हरियाणा के इतिहास में हरियाणा में यह अभी तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पूर्व कभी पांचवे तो कभी हरियाणा का दल तीसरे स्थान पर रहा था।
पदक विजेता बनेंगे लखपति
राज्यसरकार की ओर से सभी पदक विजेताओं को लखपति बनाया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से स्वर्ण पदक विजेता को पांच लाख रुपए, रजत पदक विजेता को तीन लाख एवं कांस्य पदक विजेता को एक लाख रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय खेलो में हरियाणा का हौंसला बढ़ाने के लिए अब प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज भी जाएंगे। वे खिलाड़ियों से मिलेंगे पदक विजेता बनने पर उन्हें बधाई भी देंगे।
खेल स्वर्ण रजत कांस्य
एथलेटिक्स2 1 2
बीच हैंडबाल 0 0 1
बैडमिंटन 0 1 0
साइकलिंग 1 1 1
फुटबाॅल 0 0 1
तलवारबाजी 0 1 0
जिम्नास्टिक 0 1 0
भारत्तोलन 2 2 0
हॉकी 0 1 1
नेटबाॅल 2 0 0
शूटिंग 2 9 4
तैराकी 2 3 0
कुश्ती 18 2 2
स्टेटपदक तालिका
सेना59 18 19
हरियाणा 30 22 14
महाराष्ट्र 27 40 33
केरल 23 26 30