विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम
सोनीपत | सड़कसुरक्षा संगठन द्वारा वीरवार को मैथोडिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यातायात की जानकारी देने के लिए छात्रों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। संयोजक संदीप बत्रा ने कहा कि हमें वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। जरा सी लापरवाही से खुद के जीवन के साथ दूसरे लोगों का भी जीवन खतरे में पड़ जाता है।
उन्होंने कहा कि हमेशा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए और दो से ज्यादा सवारी नहीं बैठानी हमेशा अपनी लेन में चलना चाहिए और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए। छात्र ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन का प्रयोग करें। प्रिंसीपल एसपी सिंह ने यातायात के नियमों का पालन करने से अपना जीवन सुरक्षित होता है। इस दौरान विनोद शर्मा, सुनील कुमार, रीना मनी, सुमन सेठ, संतोष मित्तल, सुजाता, अनीता, ज्योति, निर्मला, निर्मलजीत, कुसुम, पुष्पा आदि मौजूद रहे।
सोनीपत . मैथोडिस्टसीनियर सेकेंडरी स्कूल में यातायात के नियमों के पालने के लिए शपथ लेते हुए।