पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने बताया सफाई का महत्व

छात्राओं ने बताया सफाई का महत्व

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | टीकारामपीजी कन्या महाविद्यालय के एनएसएस इकाई द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी सुजाता मलिक ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य लोगों को सफाई के महत्व के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं ने गांव बैयांपुर में विद्यालय के बच्चों एवं लोगों को स्वच्छता संबंधी बातों का ज्ञान दिया। इसके पश्चात छात्राओं को प्रभावी संवाद कौशल विकास के सेमिनार में बेहतर संवाद संबंधी जानकारी दी गई। अंत में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।