5000 के लेने देन में मारा था अमित को
सोनीपत| माहरागांव में युवक अमित की हत्या कर शव कुएं में डालने के मामले में मोहाना थाना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उन्होंने अमित की हत्या पांच हजार रुपए के लेन देने को लेकर की थी।
10 फरवरी को नीरज पुत्र कर्मबीर निवासी माहरा ने थाना मोहाना में शिकायत दी थी उसके भाई का लड़का अमित दो दिन पहले दीपक राजन के साथ खेतों मे गया था। इसके बाद वह वापिस घर नहीं लौटा। इसके बाद काफी तलाश करने पर उसका शव गांव के खेतों में कुएं के अंदर मिला था। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी दीपक राजन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। ऐसे में अब मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दीपक पुत्र विष्णु को बड़वासनी नहर पुल की सीमा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि घटना में शामिल अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके। मोहाना थाना प्रभारी धीरज ने बताया कि 5 हजार रुपए के लेने देने में आरोपी दीपक ने अमित की हत्या की थी।