- Hindi News
- सर्व कर्मचारी संघ और महासंघ ने प्रदर्शन कर जीएम को सौंपा माग पत्र
सर्व कर्मचारी संघ और महासंघ ने प्रदर्शन कर जीएम को सौंपा माग पत्र
सोनीपत | सर्वकर्मचारी संघ और महासंघ सहित रोडवेज में कार्यरत विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने गुरुवार सुबह नौ बजे बस अड्डा के एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। संगठनों के पदाधिकारियों ने जीएम जयपाल राणा को मांग पत्र सौंपा। रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सचिव संजय कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा बार-बार वादा खिलाफी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों के विरोध में फैसले लेने शीघ्र ही बंद नहीं किए तो सरकार के विरुद्ध बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रधान रघुवीर कुंडू ने कहा कि सरकार और यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन सरकार द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है।