पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए ट्रायल प्रक्रिया में लिया 125 खिलाड़ियों ने भाग

ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए ट्रायल प्रक्रिया में लिया 125 खिलाड़ियों ने भाग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | साउथप्वाइंट स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए ट्रायल प्रक्रिया शुरू हुई। ट्रायल प्रक्रिया में 18 जिलों के 125 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ट्रायल दो दिन तक चलेंगे। उसी के बाद चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 27 फरवरी से एक मार्च तक बिशाखापत्तनम में आयोजित होगी। ट्रायल प्रक्रिया की शुरुआत स्कूल चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने करवाई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि ताईक्वांडो में हरियाणा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई चुने जाने वाले खिलाड़ी इस बार भी प्रदेश के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर सीईओ भावना कालरा, प्रिंसिपल उषा मलिक, गीता चोपड़ा खेल प्रबंधक जितेंद्र खत्री मनोज कुमार आदि मौजूद थे।