- Hindi News
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परामर्श शिविर में दी उपयोगी जानकारी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परामर्श शिविर में दी उपयोगी जानकारी
सोनीपत | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों को बच्चों के बारे में जानकारी देकर उन्हें बच्चों के प्रति संयम व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र पाल सिंह ने किया। प्रिंसिपल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, साफ सफाई, खान पान में आने वाली समस्याओं से अभिभावकों को अवगत कराना था। बैठक में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षकों के सामने कई समस्याएं रखी, जिनका शिक्षकों ने निवारण किया। प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चों की खानपान साफ सफाई का पूरा ख्याल रखना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष अध्यापक राजीव, मुकेश अहलावत, संजीव, राजवीर, अतुल, रविता, विनीत उपस्थित रहे।