पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को दें संस्कार युक्त शिक्षा : स्मिता

बच्चों को दें संस्कार युक्त शिक्षा : स्मिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाबाल कल्याण परिषद की चेयरमैन एवं डीसी की धर्मप|ी स्मिता सचदेवा रतन ने बाल भवन में पढ़ रहे बच्चों को स्कूल ड्रैस एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर कहा कि इन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापक पूरी मेहनत से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चे जो बाल भवन में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्हें संस्कार युक्त शिक्षा दें तथा समाज की मुख्यधारा में जीवन यापन कर रहे बच्चों की तरह से जीवन यापन करने का तौर तरीका एवं रहन सहन सिखाएं। यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे 29 बच्चों को दिए जा रहे खाने, पढऩे तथा आचार व्यवहार में प्रयुक्त होने वाली प्रत्येक सामग्री की जांच की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को रोजमर्रा के जीवन के साथ-साथ संगीत, योग, खेल में भी पारंगत बनाएं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बाल भवन के इन बच्चों को मौलिक शिक्षा देते हुए उन्हें संस्कारों में दांत साफ करना, खाना खाने से पहले तथा बाद में हाथ धोना, नाखून काटना, बालों में कंघी करना, लड़कियों को बालों में हेयर बैंड लगाना जैसी सभी बातों को बताएं। इनकी ऐतिहासिक जानकारी, फलों के नाम, पशुओं के नाम, महा पुरूषों के नाम, देश की तथा प्रदेश की राजधानियों के नाम, खाने की चीजों के नाम आदि की पूरी जानकारी दें। आयु के हिसाब से शिक्षा का लेवल बढ़ाते रहें और बाल भवन की शिक्षा पूरी होने के बाद राजकीय स्कूलों में इनके दाखिले भी करवाएं और सुनिश्चित रखवाया जाए कि ये बच्चे बीच में अपनी पढ़ाई को मजबूरीवश छोड़े। इस मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव अजय वासन, जिला बाल कल्याण अधिकारी कुशमेंद्र कुमार, मालती शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

सोनीपत . बच्चेको शिक्षण सामग्री वितरित करती डीसी की प|ी समीता सचदेवा।