- Hindi News
- नियुक्ति के लिए आंदोलन शुरू करंेगे शिक्षक
नियुक्ति के लिए आंदोलन शुरू करंेगे शिक्षक
पात्रअध्यापक संघ की बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आंदोलन शुरू का फैसला किया है। आंदोलन को लेकर भविष्य की रूपरेखा तय करने के लिए 15 फरवरी को रोहतक में बैठक रखी गई है। यहां हुई बैठक में संघ के जिला प्रधान नरेंद्र दहिया ने कहा कि प्रदेश सरकार चयनित जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति के बारे में बार-बार बहानेबाजी कर रही है। इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। रोहतक में होने वाली बैठक में आंदोलन शुरू करने की तिथि भी तय की जाएगी। इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र छिक्कारा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने की बात बस कर रही है। वह डिग्री धारक शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जेबीटी शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस अवसर पर महिला विंग प्रधान प्रोमिला, सचिन दहिया, संगीता, अशोक आदि उपस्थित थे।