- Hindi News
- पाइप चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार
पाइप चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत | थानाशहर सोनीपत पुलिस ने चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद हसन पुत्र अब्दुल हफीज अबदपुर जिला कटिहार बिहार हाल एलएमजी काॅलोनी दिल्ली का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार गत 31 दिसम्बर 2014 को सुनील ठेकेदार निवासी राजपुर ने थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी कि वह ठेकेदारी का काम करता है उसके गढ़ी घसीटा सरकारी स्कूल , ककरोई रोड के नजदीक से पानी के 30 पाइप चोरी हो गए। पुलिस ने इस संदर्भ में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी से बेचे गए पाइप के 14500 रुपए बरामद कर लिए हैं।