पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवा नहीं निकालेंगे, चालान कटेगा और ‘बंफर टूटेगा’

हवा नहीं निकालेंगे, चालान कटेगा और ‘बंफर टूटेगा’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिकमें उलझे सोनीपत शहर को सुलझाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। धारा 144 लागू करने के बाद अब प्रशासन पुलिस ने अवैध पार्किंग का सफाया करने की योजना में थोड़ा बदलाव किया है।

नए बदलाव के तहत अब सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों की पुलिस जवान हवा नहीं निकालेंगे, बल्कि इन वाहनों को पुलिस क्रेन से उठाकर ले जाएगी। वाहन का चालन तो कटेगा ही साथ ही क्रेन से वाहन शहर के बाहर ले जाते समय बंफर भी टूटेगा। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की सख्ती के बाद सुभाष चौक, रेलवे रोड, दयाल चौक, गीता भवन चौक के पास शहर की सेक्टर मार्केट में लोग सड़क पर अवैध पार्किंग करने से बाज नहीं रहे हैं। इसके चलते अब प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान को और बेहतर बनाया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को उठाने के लिए दो क्रेन नगर परिषद से कहकर मंगवाई गई हैं। यह क्रेन वीरवार से काम करना शुरू कर देंगी। अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को रखने के लिए जगह सुनिश्चित कर दी गई है। वाहनों को दिल्ली राेड स्थित सिक्का काॅलोनी चौकी के सामने खाली पड़ी जमीन में रखा जाएगा।

वाहनका चालान भी कटेगा, डंपिंग शुल्क लगेगा

पुलिससूत्रों ने बताया कि सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को उठाने का किराया वाहन चालक से वसूला जाएगा। इसके साथ वाहन का नो पार्किंग का चालान भी किया जाएगा। मामले को लेकर जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

शहर में ट्रैफिक जाम रहे इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। नगर परिषद की मदद से कुछ क्रेन मंगवाई गई हैं। यह क्रेन वीरवार से कार्य शुरू कर देंगी। सड़क पर खड़े वाहनों को अब क्रेन की मदद से खाली जगह में डंप किया जाएगा।\\\'\\\'सतीश बालन,एसपीसोनीपत।

नए ट्रैफिक प्लान का असर शहर में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने दिन के समय पिक ऑवर में ट्रैक्टर-ट्राली चालने पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद नियम तोड़ने वाले करीब 55 ट्रैक्टरों का चालान किया है। इसके साथ सड़क पर अवैध रूप से खड़ी 100 कारों का चालान किया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर धीरेंद्र ने बताया कि इसके अलावा 150 अन्य चालान किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि अवैध पार्किंग जाम लगाने वाले वाहन चालकों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

सिक्का काॅलोनी चौकी के सामने खाली जगह में रखे जाएंगे वाहन

छह नई चीता राइडर और हुई सुरक्षा बेड़े में शामिल