पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटों में किसी भी प्रकार का संशोधन 14 को

वोटों में किसी भी प्रकार का संशोधन 14 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| जिलानिर्वाचन अधिकारी राजीव रतन ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के वर्तमान कार्यक्रम के अंतर्गत दावे तथा आपत्तियां दाखिल करने के लिए 14 दिसंबर को विशेष तिथि निर्धारित की गई है। इसमें सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बैठेंगे। सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सुपरवाइजर अन्य निर्वाचन अधिकारी भी इस दिन लगातार चैकिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 1015 को आधार तिथि मानकर जिस भी युवक-युवती की आयु 18 वर्ष पूरी होती है वह अपना वोट बनवा सकता है। इसके अलावा वोटों में किसी भी तरह का संशोधन भी करवाया जा सकता है।