- Hindi News
- कार्यक्रम आयोजित कर बताए हर किसी को मानवाधिकार
कार्यक्रम आयोजित कर बताए हर किसी को मानवाधिकार
बुधवारको विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नेताओं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और अधिकारियों ने लोगों को मानवाधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जनहित में कार्य करने के लिए लोगों को सम्मानित भी किया गया।
मानवअधिकार संरक्षण संघ द्वारा सम्मानित किया गया: मानवअधिकारी संरक्षण संघ द्वारा गीता भवन चौक स्थित गीता भवन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक भारती डबास विशिष्ट अतिथि मौजूद रही। अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने से संघ की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही समाज में विशेष योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में बिजेंद्र सिंह, साध्वी रामेश्वरी भारती, जयकिशन छिल्लर डा. ओपी परूथी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद संघ द्वारा 12 शैक्षणिक संस्थाओं को स्कूल स्काउट प्रतिभागी के तौर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा दृष्टि सेवा समिति, समाज सेवा समिति मंथन आर्ट ग्रुप और पतंजलि योग पीठ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सहित 35 लोगों को सम्मानित किया गया।
सभीके अधिकारों का करें सम्मान: भारतीयमानव अधिकार संरक्षण संघ द्वारा जेपी जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एडीसी वीरेंद्र सिंह लाठर रहे।
उन्होंने कहा कि हर किसी को दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि कानून के मुताबिक अधिकार सभी के समान हैं। इसलिए जरूरी है कि किसी के अधिकारों का हनन नहीं किया जाए। जिला अध्यक्ष रोहताश खत्री ने कहा कि मानव अधिकारों की स्थापना कर संयुक्त राष्ट्र ने अमीर गरीब सभी के हितों की रक्षा की है। जिसके माध्यम से सभी लोग स्वतंत्र जीवन जीने अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं। इस दौरान स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले लोगों को सम्मानित करने के साथ समाज के लिए कार्य करने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।
जागरूकताशिविर का आयोजन: ताजपुरस्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया गया। जिसमें प्राध्यापक सुशील राठी ने सभी विद्यार्थियों को मानव अधिकारों से अवगत कराया। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. विनोद कुमार ने भी बच्चो