पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर सीवर ओवरफ्लो पानी से हादसे की आशंका

सड़क पर सीवर ओवरफ्लो पानी से हादसे की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटलसरोड पर लंबे समय से सीवर का पानी जमा होने के कारण हादसे की आशंका बढ़ती जा रही है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी बदतर है कि सड़क पर फिसलन हो गई है। जिसके कारण वाहन इसमें फिसल जाता है। इससे जहां एक ओर हादसे हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जाम भी लग रहा है। इसी तरह की बदइंतजामी के कारण रोहतक रोड रेलवे ओवर ब्रिज पर तीन युवक एक साथ मौत को गले लगा चुके हैं। अधिकारियों से बार बार शिकायत के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह बदहाली एटलस रोड स्थित एटलस कंपनी के राम मंदिर के आगे है। जहां से चंद फीट की दूरी पर ही रोहतक रोड आरओबी है। वाहन चालक पानी से बचने का प्रयास करते हैं। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे आरओबी से लेकर एटलस रोड तक जाम हो जाता हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की अगर मानें तो इस पानी में हर दिन एक दो लोग फिसल जाते हैं। जिससे उन्हें चोट भी जाती हैं। सबसे डरावने खुले सीवर मेनहोल हैं। अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है जिसका जिम्मेदार खुद प्रशासन होगा।

^मेनहोल रोड पर खुले पड़े हैं। जो पानी इकट्ठा होने के कारण छिप जाता हैं। जिसके कारण कई बार सूखे में ही दुर्घटना ग्रस्त हो चुके हैं। वहीं पानी भर जाने के कारण वह दिखाई नहीं पड़ता है। जिसके कारण कई बार लोग बाइक सहित इसकी चपेट जाते हैं। हालांकि मेनहोल छोटे हैं, लेकिन लोगों को चोट जाती हैं, लेकिन पैदल अगर कोई इसकी जद में जाए तो मौत पक्की हैं।\\\'\\\' ओमकुमार,राहगीर।

^सीवर का पानी है, बदबू फैलना आम बात है, लेकिन कई दिनों तक जब पानी लगातार निकलता रहता हैं, तो बदबू भी बदल जाती है। जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो जाता हैं। अपने ही घरों में बैठना बुरा लग रहा है। घर वाले भी घर बदलने को कहते हैं। लेकिन जेब अलाउड नहीं कर रही है।\\\'\\\' कुलदीप,राहगीर।

^सीवर ओवर फ्लो की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी हैं। लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। जिसके कारण लोग अाए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों को होती है। जिनके फिसलने के चांस अधिक होते हैं। मामले में कई बार शिकायत की गई है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।\\\'\\\' नरेंद्र