पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार युवक को निजी स्कूल की टाटा सूमो ने कुचला, गंभीर

बाइक सवार युवक को निजी स्कूल की टाटा सूमो ने कुचला, गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसे बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे देवडू गांव के एक युवक को एक निजी स्कूल की टाटा सूमो ने गांव के पास उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आई। परिजन घायल को सड़क से उठाकर शहर के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। परंतु चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि दुर्घटना करने वाली टाटा सूमो देवडू रोड स्थित एक निजी स्कूल की है।

अमरदीन निवासी गांव देवडू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका बेटा शेरसिंह बुधवार की दोपहर शहर में आधार कार्ड की फोटो कापी करवाने के लिए गया था। फोटो कापी करवाने के बाद जब वह बाइक से वापिस गांव लौट रहा था तो उसे गांव के पास एक निजी स्कूल की टाटा सूमो ने अपनी चपेट में ले लिया। उसे इलाज के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया है।

सोनीपत. घायलयुवक का उपचार करते हुए पास खड़े परिजन।