रेस स्पर्धा में हर्षित रहा प्रथम
सोनीपत|शहर केऔद्योगिक क्षेत्र स्थित रुचि स्पेशल स्कूल में बुधवार को वर्ल्ड डिसएबल्ड-वीक के आखिरी दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मानसिक रूप से कमजोर बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विकास अग्रवाल, धीरज शर्मा, आलोक अरोड़ा, पुनीत मित्तल, सतीश तुषीर, पीसी गुप्ता मुकेश गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं स्कूल की प्रधानाचार्य मालती शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता की 50 मीटर रेस स्पर्धा में हर्षित ने प्रथम, विशाल मलिक ने दूसरा हर्षित शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 50 मीटर रेस स्पर्धा में नीटू ने प्रथम, कीर्ति ने दूसरा, प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 25 मीटर रेस स्पर्धा में हर्ष ने प्रथम, गगन ने दूसरा सानिध्य ने तीसरा स्थान हासिल किया।