पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में साइकिल सवार घायल

सड़क हादसे में साइकिल सवार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | जीटीरोड पर बहालगढ़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने घायल को गंभीर हालत के चलते सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे नाजुक हालत के चलते पीजीआई रैफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अरूण पुत्र राकेश निवासी पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। अरुण बुधवार को जीटी रोड बहालगढ़ के पास साइकिल पर सवार होकर गुजर रहा था। इसी दौरान उसे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हा़े गया। घटना की सूचना मिलने पर पुिलस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल को चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया है।