पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रगति नगर के व्यक्ति से एक करोड़ की धोखाधड़ी

प्रगति नगर के व्यक्ति से एक करोड़ की धोखाधड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके प्रगति नगर निवासी एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। व्यक्ति ने धोखाधड़ी करने का आरोप हिसार के एक व्यक्ति पर लगाया है और मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संदर्भ में धोखाधड़ी अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा। रणधीर सिंह पुत्र महासिंह निवासी प्रगतिनगर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके साथ संदीप शर्मा निवासी आजाद नगर हिसार ने अमानत में खयानत बड़ी धोखाधड़ी की है। आरोपी ने उससे एक करोड़ रुपए लिए थे। जब उसने अपनी नगदी वापिस देने को कहा तो उसने बदले में 19 जुलाई 2014 को उसे फर्जी चेक थमा दिया। चेक बैंक में लगाने पर बाउंस निकला। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। ऐसे में अब पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी संदीप शर्मा के खिलाफ अमानत में खयानत फर्जी चेक देने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर किया है।