टैंकर से दूध चुराते चार लोग गिरफ्तार
तरावड़ी| गांगररोड पर टैंकर से दूध चुराने के आरोप में टैंकर चालक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टैंकर चालक राजेंद्र सिंह पक्काखेड़ा निवासी ने बताया कि वे हिम डेयरी शिमला से माॅडर्न डेयरी का दूध लेकर आए थे। यह दूध दिल्ली में उतरना था। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र सिंह का सहयोगी गुरनाम बांसा दूध के खरीदार लवप्रीत सिंह जगतार सिंह गुरनानकपुरा पेहवा को भी गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी प्रवीन गुप्ता एसआई ने बताया कि चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।