पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी ने नहीं ली क्षेत्र की सुध

किसी ने नहीं ली क्षेत्र की सुध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरावड़ी | भाजपाप्रत्याशी भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। क्षेत्र की दुर्गति तो देखकर लगता है कि अभी तक किसी भी विधायक या सरकार ने यहां की सुध नहीं ली। क्षेत्र की जनता ने इस बार उन्हें मौका दिया तो वह जनता के सहयोग से ही इन समस्याओं को दूर कराने का काम करेंगे। वे रविवार को कस्बे के कस्बे के लोगों को संबोधित कर रहे थे। पिछले दस सालों में कांग्रेस ने जनता के साथ एक भी वायदा पूरा नहीं किया। इस अवसर पर धर्मपाल जांगड़ा, जयभगवान जांगड़ा, रामकुमार, प्रेम चंद पार्षद, जयप्रकाश, प्रेमचंद, राजकुमार, सुरेंद्र, सुलेख, कुलदीप और जोगिंद्र आदि उपस्थित थे।

तरावड़ी. भाजपाप्रत्याशी भगवान दास कबीरपंथी लोगों को संबोधित करते हुए।