- Hindi News
- सीवरेज निर्माण कार्य बना लोगों का िसरदर्द
सीवरेज निर्माण कार्य बना लोगों का िसरदर्द
नगरपालिकारोड पर चल रहे सीवरेज डालने काम हो रही देरी से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सड़क पर दो स्कूल होने के कारण मेनहोल के खुले गड्ढे यहां से गुजरने वाले बच्चों के लिए खतरा बन सकते हैं।
यही कारण है कि अभिभावक स्वयं बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए मजबूर है। इस रोड के दुकानदारों के लिए भी मुसीबत बन गई है, क्योंकि सड़क के बीच बने गड्ढों के कारण ग्राहक भी इस सड़क पर आने से कतराता है। जिसके चलते दुकानदार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से काम को जल्द पूरा करने की मांग कर चुके है, लेकिन ठेकेदार को लोगों की परेशानी से क्या लेना। नगरपालिका रोड पर पिछले दस दिनों से सीवरेज डालने का काम चल रहा है, लेकिन ठेकेदार के लोगों की ढीली रफ्तार के कारण काम बीच में लटक रहा है और यही कारण है कि रोड के दुकानदारों में इसके चलते भारी गुस्सा है।
कारोबारपर पड़ रहा है व्यापक असर : दुकानदाररविंद्र कुमार, सुरेंद्र जांगड़ा, खुशहाल चंद, रोशनलाल, ईश्वर चंद राजेश कुमार का कहना है कि काम में हो रही लगातार देरी उनके कारोबार पर गहरा असर डाल रही है, क्योंकि सड़क के बीच बने गड्ढों के कारण कोई बड़ा वाहन यहां नहीं पाता और ग्राहक भी परेशानी से बचने के लिए दूसरी ओर रुख करने लगा है। इन दुकानदारों का कहना है कि वह कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर काम को जल्दी निपटवाने के लिए कह चुके है, लेकिन उनकी सेहत पर कोई असर नहीं है। दुकानदारों के साथ ही स्कूल के बच्चों के लिए भी यह मेनहोल के गड्ढे खतरे का कारण बने हुए है।
बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि गड्ढों की मजबूरी कारण अपना काम छोड़कर बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ता है। इन अभिभावकों का कहना है कि बच्चों का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द काम पूरा करवाया जाए।
इस बारे में विभाग के जेई रणबीर सिंह का कहना है कि काम लगातार चल रहा है और लोगों की परेशानी को देखते हुए वह ठेकेदार को कहकर और लेबर लगवाकर काम को जल्द पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।