- Hindi News
- बैठक में पेश किया समिति कार्यों का ब्यौरा
बैठक में पेश किया समिति कार्यों का ब्यौरा
तरावड़ी | शिवपुरीसेवा समिति की एक अहम बैठक रविवार को शिवपुरी के हाल में प्रधान नरेश बंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नरेश बंसल ने समिति के द्वारा अभी तक करवाए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। समिति प्रधान ने सदस्यों से अपने अपने विचार सुझाव देने के लिए कहा। समिति अध्यक्ष ने कहा कि शिवपुरी सेवा समिति को व्यापक बनाया गया है जिसमें शहर के सभी समुदायों के लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों की संख्या पहले के मुकाबले चार गुणा बढ़ा दी गई है और व्यवस्था के मुताबिक मार्च में समिति के नए प्रधान का चुनाव होगा। वह प्रधान इन्हीं सदस्यों बीच से सभी सदस्यों की सहमति से चुना जाएगा। बैठक में प्रेमचंद खुराना नंद किशोर खुराना भी मौजूद थे। इस मौके पर सुशील गर्ग, वेद सलूजा, दिनेश गर्ग, रमेश बंसल, अरुण जैन, विनोद लूथरा, राजपाल जांगड़ा आिद मौजूद रहे।