पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1509 धान में तेजी, मायूस किसानों की जगी उम्मीद

1509 धान में तेजी, मायूस किसानों की जगी उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरावड़ी | 1509धान के दामों में गिरावट के बाद सोमवार को 350 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली और मंडी में यह धान 2700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका।

जिससे किसानों के चेहरों पर एक बार फिर से उम्मीद की किरण दिखाई दी। दूसरी ओर दामों में तेजी को देखकर पिछले दिनों मंदी हो चुकी कटाई में भी तेजी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि 1509 धान का भाव पिछले साल 3500 रुपए प्रति क्विंटल के लगभग रहा था और प्रति एकड़ फसल भी 27 क्विंटल के करीब निकली थी। यही कारण है कि इस बार इस किस्म की धान की रोपाई का रकबे में बढ़ोतरी हुई। फसल तैयार हुई तो किसान फसल को देखकर सपने भी बुनने लगे थे।

दाेदिन में ही 3500 से 2400 पर गए थे दाम

शुरुआतीदिनों में फसल को मंडी में 35 सौ रुपए का दाम भी मिला, लेकिन जैसे ही मंडी में इस किस्म की धान की आवक में बढ़ी, वैसे ही दाम दो दिन में ही औंधे मुंह गिर गए। देखते ही देखते दामों में एक हजार से 12 सौ रुपये क्विंटल की कमी आई। दामों में आई कमी के चलते किसानों में भारी निराशा थी, लेकिन अब दामों में थोड़ी ही सही पर हो रही बढ़ोतरी से किसानों में आस जगने लगी है।

1509 धान की डिमांड बढ़ने से आई तेजी

इसबारे में हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पूर्व उपप्रधान रोशन लाल गुप्ता का कहना है कि पिछले दिनों में बाजार में इस किस्म की बासमती की मांग में कमी और खराब मौसम के चलते धान भी नमी वाला रहा था। इसलिए दामों में गिरावट थी, लेकिन मौसम खुलने के बाद धान भी सूखा रहा है और हरियाणा की 1509 किस्म की धान की क्वालिटी दूसरे राज्यों के मुकाबले बेहतर होने के चलते इसकी मांग में बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते दामों में बढ़ोतरी का रुख है।