पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 घंटे में शस्त्र जरूर जमा कराएं

24 घंटे में शस्त्र जरूर जमा कराएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरावड़ी | तरावड़ी थाने के अंतर्गत आने वाले शस्त्रधारकों ने चौबीस घंटे में यदि अपने शस्त्र पुलिस थाने या गन हाऊस में जमा नहीं कराए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें उनका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। थाना प्रभारी दलेल सिंह ने शस्त्रधारकों को चेतावनी देते हुए कहा कि आचार संहिता लगने के बाद शस्त्र रखना कानून अपराध है। शस्त्रधारक को स्वयं चाहिए कि वह अपने शस्त्रों को जमा करवा दे। सोमवार को इसके शस्त्र जमा कराने की अंतिम तिथि थी। लेकिन अभी तक भी काफी लोगों ने आदेशों का पालन नहीं किया है।