- Hindi News
- आपसी भाईचारे के बिना तरक्की नहीं : सिंगला
आपसी भाईचारे के बिना तरक्की नहीं : सिंगला
चंडीगढ़टैक्स कमिश्नर प्रिंसी सिंगला ने कहा कि कोई भी समाज यदि कितना भी सक्षम क्यों हो वह समाज सामाजिक राजनीतिक तौर पर तब तक तरक्की नही कर सकता जब तक कि समाज में आपसी भाईचारा समाज के महान पुरुषों के प्रति सम्मान हो। वह आज तरावड़ी में अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के बाद पुरानी अनाज मंडी में समाजसेवी मोहित गर्ग के निवास पर समाज के लोगों से बातचीत कर रही थी।
उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है, समाज के महापुरुष महाराजा अग्रसेन ने समाज की उन्नति के लिए एक रुपया एक ईंट का जो चलन शुरू किया उससे आज समाज पूरी तरह खुशहाल है और आज दूसरे समाज भी महाराज अग्रसेन जी के बताए मार्ग पर चलकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि समाज के ब\\\'चों को शिक्षित करना अत्यंत जरूरी है। इसके लिए समाज के समृद्ध लोगों को उन बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था करनी चाहिए। इस अवसर सुधीर गर्ग, दीपक गर्ग, मनोज गर्ग, मनीष गुप्ता विनोद गोयल उपस्थित थे।