पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का कपड़ा खाक

शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का कपड़ा खाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीतीआधी रात को शहर की एक रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान में शार्ट-सर्किट से लगी आग में लाखों रुपए के कपड़े जल गए। साथ वाली दुकान में सो रहे मजदूर ने आग को देखा तो इसकी सूचना दुकानदार को दी। दुकानदार ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहायता से आग बुझाई। दुकानदार ने बताया कि शहर के मेन बाजार में उसकी रिच एंड रॉयल नाम से दुकान है। रात को करीब एक बजे शार्ट-सर्किट से आग लगी। जिससे दुकान में रखे करीब सवा लाख रुपए कपड़े जल गए। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान की छत की सिलिंग भी नीचे गिर गई और दीवार पर लगी एलसीडी भी जलकर राख हो गई।

पड़ोसियोंने धुआं देखा तो किया दुकान के मालिक को सूचित

दुकानदारदीक्षित गाबा ने बताया कि पड़ोसियों से रात के करीब एक बजे जब दुकान से धुआं निकलता देखा तो उसे फोन पर सूचित किया। वह मौके पर पहुंचा ताे दुकान की साइड में रखा लगभग सारा सामान जल चुका था। जो माल बचा है उसमें धुआं रम गया है। जिसे बेचना अब नामुमकिन है। दुकानदार ने बताया कि शार्ट-सर्किट दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में लगी तारों में हुआ। उन्होंने बताया कि वह रात को बिजली की सारी सप्लाई बंद करके जाते हैं। केवल सीसीटीवी कैमरे की लाइट ही चालू रहती है।

आग के बाद गारमंेट्स की दुकान का दृश्य।