पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सब्सिडी के लिए बैंक में आधार लिंक कराने की जरूरत नहीं

गैस सब्सिडी के लिए बैंक में आधार लिंक कराने की जरूरत नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरावड़ी | गैसउपभोक्ताओं को अब सब्सिडी का सिलेंडर लेने के लिए अब बैंक में आधार नंबर जमा करवाने की जरूरत नही पड़ेगी। क्योंकि सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार अब उपभोक्ता यह लाभ केवल अपना बैंक की पास बुक गैस पास बुक की फोटो कापी गैस एजेंसी में जमा करवाकर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

तरावड़ी गैस एजेंसी के संचालक नागेंद्र राणा ने बताया कि आज कम्पनी की डीलरों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी उन्हें दी गई। उन्होंने बताया कि पास बुक गैस पास बुक की फोटो जमा का करवाने का समय भी 31 दिसंबर तक निर्धारित है। इसके बाद 1 जनवरी 2015 से उपभोक्ता को अपना सिलेंडर नान सब्सिडी मूल्य लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।