पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान की जगह पड़ी रेत और बजरी

धान की जगह पड़ी रेत और बजरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरावड़ी | शहरकी नई अनाज मंडी के फड़ों पर धान की की बजाय रेत-बजरी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। जिसके चलते मंडी के आढ़ती और किसान काफी परेशान हैं। आढ़ती इस बारे में शिकायत मार्केट कमेटी कार्यालय अन्य अधिकारियों कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी अपनी लाचारी जताकर अपना पल्ला झाड़ रहे है। आढ़तियों ने बताया कि रेत बजरी का काम करने वाले लोगों ने मंडी के बाहर खोखे लगा रखे हैं और मंडी के बाहर चारदीवारी के साथ लगती सड़क पर भी उनका कब्जा है। इसके अलावा सब्जी मंडी चारा मंडी दोनों में भी चारों ओर रेत-बजरी ही नजर आती है।

पुलिसभी नहीं कर रही कार्रवाई : इसबारे में मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह का कहना था कि वह कई बार इन रेत-बजरी डालने वालों को मंडी के फड़ों पर इसे डालने की मनाही कर चुके हैं, लेकिन कोई असर होने के चलते उन्होंने इनके खिलाफ एक शिकायत पुलिस को दी है। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है।

दुकानदार कर्ण सिंह मैहला, पवन कुमार, भगवानदास, सुभाष प्रदीप कुमार का कहना है कि धान का सीजन सीर पर है और मंडी में धान आने की शुरुआत भी हो चुकी है, लेकिन फड़ों पर पड़े रेत बजरी के ढेरों के चलते वह अपनी दुकान पर आने वाली फसल को कहां डलवाए यह उनके लिए परेशानी का कारण है। इन दुकानदारों का कहना वह इस बारे में सचिव मार्केट कमेटी को शिकायत लिखकर दे चुके हैं, लेकिन शिकायत के बाद रेत-बजरी डलना कम होने के बजाए और बढ़ गया है। दुकानदारों का कहना है कि यदि जल्द ही यहां रेत बजरी डालने का सिलसिला बंद नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।