मोबाइल की दुकान से 10 हजार की चोरी
तरावड़ी | रेलवेरोड स्थित अज्ञात चोरों ने बीती रात एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगा डाली। चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब 10 हजार रुपए से अधिक की नगदी और आधा दर्जन से अधिक मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान मालिक कांशी राम दयोल ने बताया कि वह शुक्रवार की रात करीब सवा 8 बजे दुकान को बंद करके गया था। सुबह करीब-6 बजे पड़ोसी दुकानदार ने उसे सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। दुकानदार ने जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। गल्ले में से करीब 10 हजार रुपए से अधिक की राशि गायब थी। यही नहींं दुकान में से मोबाइल भी चोरों ने उड़ा लिए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। दुकानदारों ने बताया कि चोर अभी वीरवार को भी एक कबाड़ी की दुकान में से हजारों रुपए का माल उड़ाकर फरार हो गए थे।