- Hindi News
- किसान के खेत में पहुंच धान की सीधी बिजाई के बारे में ली जानकारी
किसान के खेत में पहुंच धान की सीधी बिजाई के बारे में ली जानकारी
तरावड़ी | अंतर्राष्ट्रीयमक्का एवं गेहूं अनुसंधान केंद्र मेक्सिको द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण परिवर्तन कृषि एवं खाद्य सुरक्षा प्रोग्राम के तहत किसान विकास चौधरी के खेतों में 12 राज्यों से आए 40 कृषि वैज्ञानिकों ने संरक्षित खेती के परीक्षण देखे।
यह वैज्ञानिक धान की सीधी बिजाई की राष्ट्रीय कार्यशाला में आए हुए हैं। जो कि आस्ट्रेलियन सेंटर आॅफ इंटरनेशनल एग्रीकल्चर रिसर्च, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय एवं पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई है। उन्होंने मुख्यत: धान की सीधी बिजाई के बारे में जाना कि इससे किसानों को क्या लाभ हो सकते हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी अपने अनुभव भी साझा किए। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर गुरजीत गिल, डॉक्टर अशोक यादव, डॉक्टर धर्मबीर यादव, लवकुमार सिंह, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पी.एच.डी. छात्र प्रदीप सागवाल, रामधन के अलावा किसान पृथ्वी सिंह, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। वैज्ञानिक डॉक्टर एचएस ने बताया कि धान के पराल में गेहूं की बिजाई हैप्पी सीडर से एवं धान की जगह मक्का लगाने से हमें बहुत से फायदे हो सकते हैं।