- Hindi News
- कर्त्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ें:कबीरपंथी
कर्त्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ें:कबीरपंथी
तरावड़ी | भाजपाके सदस्यता अभियान को लेकर शुक्रवार को गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक सुखीजा ने की।
विधायक भगवानदास कबीरपंथी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में हर बूथ से अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। फैसला किया गया कि इसके लिए पदाधिकारी घर-घर जाकर एक विशेष अभियान भी चलाएंगे। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि पार्टी का संगठन जितना मजबूत होगा पार्टी उतना ही बेहतर कार्य कर सकेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्य बनाने का लक्ष्य तो हासिल कर लेगी, लेकिन कर्त्तव्यनिष्ठ कार्यकर्त्ता तभी मिल पाएंगे जब पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता उन लोगों को पार्टी के साथ जोड़े जो दिल से काम करना चाहते हैं। और पार्टी की नीतियों में उनकी आस्था हो। अभियान के जिला उपाध्यक्ष जयपाल सावंत ने कहा कि पूरे जिले में सवा दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तरावड़ी मंडल को साढ़े ग्यारह हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। मौैके पर अमरनाथ सौदा, मंडल अध्यक्ष सरीन गर्ग, मास्टर अमर सिंह, बाल किशन त्रिपाठी, गणेश गर्ग, अनुराग जैन मदनलाल गुलिया आदि उपस्थित थे।