पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान से हजारों का सामान चोरी

दुकान से हजारों का सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरावड़ी | चोरोंने बुधवार रात नगरपालिका रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में सेंध लगाकर पुराना तांबा, पीतल सिल्वर चुरा लिए। कबाड़ी राजेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था और जिस जगह पर पुराना तांबा सिल्वर आदि सामान रखा था उस अलमारी का ताला टूटा हुआ था। इसके साथ लगती दुकान में पीछे से दीवार तोड़ी हुई थी और भीतर बोरियों में भरा सामान भी गायब था। राजेंद्र कुमार के अनुसार उसकी दुकान से चोरों ने करीब 12 किलोग्राम सिल्वर, 10 किलोग्राम तांबा, 12 किलोग्राम पीतल, 20 किलोग्राम स्टील के अलावा लगभग ढाई क्विंटल लोहा चुरा लिया। जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपए थी। इस बारे में थाना प्रभारी दलेल सिंह ने बताया कि कबाड़ी की दुकान होने के चलते यह जांच की जा रही है जांच के बाद चोरों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

चोरी के दौरान टूटा अलमारी का ताला।