पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ों को काटने से बड़ा कोई अपराध नहीं : मलकीत

पेड़ों को काटने से बड़ा कोई अपराध नहीं : मलकीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरावड़ी| समाजसेवीएवं तरावड़ी राइस मिल एसोसिएशन के उपप्रधान सरदार मलकीत सिंह ने कहा कि सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटने से बड़ा कोई अपराध नहीं है, क्योंकि एक पेड़ कम से कम दस लोगों को आक्सीजन के माध्यम से जिंदगी देता है। उन्होंने कहा कि जहां वृक्षों की संख्या बढ़ाने के लिए हर साल सामाजिक सरकारी संस्थाएं पौधारोपण अभियान चलाती है और काफी मेहनत के बाद एक छोटा पौधा एक बड़े पेड़ का रूप लेता है वहीं कुछ लोगों द्वारा अपने थोड़े से स्वार्थ के लिए इन पौधों को काटे जाने पर अपना विरोध भी दर्ज नही करवाती।

नई अनाज मंडी स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ जो सड़क किनारे खड़े पौधों को केवल इंधन के लिए काट देते है उनके खिलाफ एक अभियान चलाने की जरूरत है और वन विभाग के बड़े अधिकारी उन कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही करे जिनको इन पौधों की रक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई। इस मौंके पर उनके साथ सुभाष सचदेवा, मुनीष गुप्ता, गुरतेज सिंह राजेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।