पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरवस्था में होती है मार्गदर्शन की जरूरत: डाॅ.

किशोरवस्था में होती है मार्गदर्शन की जरूरत: डाॅ.

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगदू। बीर-बड़ालवागांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तरावड़ी सीएचसी से एसएमओ डाॅ. कृष्ण कांत ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के गुर बताए।

उन्होंने अच्छा प्रर्दशन दिखाने वाले विद्यार्थियों को इनाम देकर सम्मानित किया। काउंसलर संजय कुमार ने बताया कि 10 से 19 साल की अवस्था में किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य में परिवर्तन हो जाता है। उस उम्र में अगर उनको समय पर सही मार्गदर्शन मिल जाए तो उनका आने वाला भविष्य स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन व्यतीत करता है। लोगों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए।